Tuesday, January 31, 2017

क्या आपके पास सच्चे मित्र है ? अच्छे मित्र के लक्षण इस प्रकार है |

अच्छे मित्र के लक्षण इस प्रकार है 

१) वह पापो से दूर रखता है 

अगर हम कोई पाप कार्य करे तो सच्चा दोस्त हमेशा इसका विरोध करता है | इस गलत कार्य में कभी भी साथ नहीं देता है 
वह चाहता है किस प्रकार हमारा भला हो | किससे हमारे उन्नति हो | अगर कोई मित्र आपके बुरे काम में समर्थन करता है तो समझो 
वह सच्चे मित्र हो ही नहीं सकते | इस प्रकार के मित्र से कोसो दूर रहना चाहिए | इस प्रकार के मित्र आपके उन्नति पथ पे बाधक है |

२) भले कार्य  में लगाता है 

अच्छे मित्र हमेशा अच्छा सुझाव देता है | हमें हमेशा भले कार्य में लगाता है | गलत कामो से दूर रखता है | अपने मित्र का भला किसमे हो यही सोचता है |

३) रहस्य की बातों को छिपाता है 

अच्छे मित्र हमेशा अपने मित्र की बातो को गुप्त रखता है | मित्र के किसी भी बात को सर्वजनिक नहीं करते है | रहस्य की बातो को
किसी भी हाल में प्रकाश में नहीं लाते है | अपने मित्रता की गरिमा बनाये रखते है |

४) गुणों को प्रकट करता है 

अपने मित्र के गुणों को हमेशा प्रकट करता है | सार्वजनक मंच पर , सभी के सामने अपने मित्र को गुणों को व्यक्त करता है | अपने मित्र के प्रति कभी भी ईर्षा नहीं रखते है | अपने मित्र पर गर्व करते है |

५) विपत्ति आने पर साथ नहीं छोड़ता है 

मुसीबत में साथ छोड़ने वाले कभी भी सच्चे मित्र हो ही नहीं सकते | अच्छे मित्र ले लक्षण ये है की जितनी भी मुसीबत आये वह तुम्हारा 
साथ कभी भी नहीं छोड़ेगा | 

६) आवश्यकता पड़ने पर धन आदि देकर सहायता करते है 

आवश्यकता पड़ने पर आपके मित्र आपको धन आदि देकर सहायता  करेंगे तो मान लो यही आपके सच्चे मित्र है, पर आपका भी 
कर्त्तव्य है की आप कृतज्ञ हो और जैसे ही सामर्थ हो उन्हें धन वापस  कर दे |

No comments:

Post a Comment