Friday, February 3, 2017

अगर आप बार बार असफल हो रहे है तो असफल होने कर कारण जान लीजिये

सफलता के रहस्य

कभी कभी हम किसी कार्य के लिए मेहनत बहुत करते है पर बार बार असफलता का सामना करना पड़ता है | तो इस असफलता तो सफलता में कैसे बदले, असफल होने के कारणों का पता लगाकर हम आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है | निम्नलिखित १२ उपायो से हम असफलता को सफलता में परिवर्तित कर सकते है | 

१) सोचते रहिये कल्पना करते रहिये और कार्य या क्रिया कुछ मत करिये तो आपका एक भी विचार साकार नहीं        होगा  |

२) जितनी तीव्र इच्छा उसके लिए आपकी होती जायेगी , उतनी ही कार्य से संबंध मजबुती के साथ जुड़ता जायेगा|

३) सफलता प्राप्त करना चाहते है तो आपको मन, वचन और कार्य से लगना होगा |

४) असफलता का कारण भाग्य या परिस्थिति नहीं आप स्वयं होते है |

५) सबसे पहले आपको यह निश्चय करना होगा की आप चाहते क्या है ? आपका आदर्श क्या है ? जब आप                इसका निर्णय कर के तो फिर उसी में प्रयत्नशील हो जाये और हमेशा इस बात का अनुभव करते रहे की आप      वैसे कर सकते है और इसके लिए आपमें पूर्ण क्षमता और शक्ति है |

६) आवश्यकता इस बात की है कि आपका प्रयत्न सही दिशा में होना चाहिए |

७) उत्साह और आशाजनक विचारो के बावजूद कई बार हममे से बहुत अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाते है |              इसका कारण क्रियात्मक रूप में हुई गलतियाँ है |  अपनी असफलता पर गंभीर पूर्वक विचार कर आप अपनी      गलतियो को देख पकड़ सकते है , जिसके कारण आपको असफलता मिली है |

८) बार बार अभ्यास करते रहने से जड़मति भी बुद्धिमान हो जाता है |

९) कोई इच्छा मन में आती है तो आप उसका दमन करे | पहले उसपर विचार करे की आपका जीवन कहाँ तक        सुखमय बना सकती है |

१०) आप केवल वही बात सोचे या करे , जिनसे आपका लक्ष्य बनता हो या आपका काम पूरा होने की संभावना            हो |

११) संसार में योग्यता का ही आदर है |

१२) आप जिस विषय या कार्य में दक्षता या सफलता प्राप्त करना चाहते है , तो उसके लिए ऊँचे से ऊँचा  आदर्श , उद्देश्य अपने सामने  रखिये | पुरे तन्मयता के साथ उसे प्राप्त करने में लगना चाहिए | उसमे उस समय तक         रहिये , जब तक कि सफलता न मिले |


https://youtu.be/AnNFY6VZb68


No comments:

Post a Comment